- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 07 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 65 चार पहिया तथा 145 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया । शहर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कुल 1013 वाहनों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)