- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
*आंधी तूफान से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति का विद्युत विभाग ने किया समाधान*
कल दिनांक 27.4.2025 को गोरखपुर शहर में भारी बारिश आंधी और तूफान आने से चौरी चौरा. रायगंज. और विभिन्न जगहों पर बिजली के खम्बे व बिजली के तार गिर पड़े जिसको विद्युत विभाग ने तत्काल संज्ञान में लेकर पूरी रात वह अगली सुबह तक काम करते हुए की कहीं किसी प्रकार की कोई घटना और कंज्यूमर्स को किसी तरह का कष्ट नहीं होना चाहिए विद्युत विभाग ने कल मौसम के कारण इस घटना को देखते हुए विद्युत विभाग के मंडल प्रभारी आरक्षण अभियंता डी0के सिंह ने अपनी चिंता व्यक्त की और बताया कि कहीं भी बिजली के पोल या तार और भी किसी प्रकार की समस्या अगर आती है तो विद्युत विभाग तत्काल उसको संज्ञान में लेकर उस कार्य को पूरा करेगा जिससे कोई घटना और कंज्यूमर्स को कोई दिक्कत न होने पाए इसके साथी रायगंज विद्युत विभाग के सुधीर यादव ने भी बताया कि पूरी रात जितने भी रायगंज क्षेत्र में पेड़ खंम्बे बिजली के तार गिरे बिजली ना रहने से जिस भी कंज्यूमर्स को दिक्कतों का सामना हुआ इसके लिए उन्हें खेद है. और पूरी रात इस कार्य को कराकर अगली सुबह तक सारे कार्य को संपन्न किया.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)