- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 03 अभियुक्त गिरफ्तार. कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 संबंधित अभियुक्तगण 1.अनूप दूबे 2.बासुपाल व 3.एकांश को घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 27.04.2025 को अभियुक्तगण द्वारा वादिनी मुकदमा के पति को ग्राउण्ड पर टहलते समय जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर घायल कर देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
*1. अनूप दूबे पुत्र स्व0 विजय दूबे निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर सर्वोदय नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर*
*2. बासुपाल पुत्र स्व0 मगरु पाल (थापा) निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर सर्वोदय नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर*
*3. एकांश पुत्र ईश्वर चन्द्र भारती निवासी बिछिया हनुमान मन्दिर सर्वोदय नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर*
*बरामदगी-*
घटना मे प्रयुक्त 01 अदद चाकू
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. कां0 मुरली यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. कां0 श्यामनारायम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. कां0 अरूण कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)