स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अहमदनगर चक्शा हुसैन भट्ठा एरिया के निवासी परेशान आपको अवगत करा दें की चक्शा हुसैन पछपेड़वा मे कई महीने से जल निगम का कार्य चल रहा है एक तरफ विकास की लहर है तो दूसरी तरफ वार्ड मे कहीं जगह रोड पर नालियों के पानी एकत्र हैं

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


अहमदनगर चक्शा हुसैन भट्ठा एरिया के निवासी परेशान आपको अवगत करा दें की चक्शा हुसैन पछपेड़वा मे कई महीने से जल निगम का कार्य चल रहा है एक तरफ विकास की लहर है तो दूसरी तरफ वार्ड मे कहीं जगह रोड पर नालियों के पानी एकत्र हैं तो कई जगह रोड पर घड्ढे हैं जिससे की अस्थानीय निवासीय जनों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड मे काफी गंदगी कई जगहों पर नालियों का पानी रोड पर तो कहीं रोड ऊंचे होने से बिजली के तार जमीन से लगभग 4 फिट की उचाई पर लटक रहा है जिससे लोगों के अंदर करंट लगने का भी डर है वहीं पैदल चलने या गाड़ी से चलने मे भी काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा अहमद नगर चक्शा हुसैन भट्ठा एरिया के निवासी नवसाद अहमद, मवसीन अंसारी, सुजाद आलम, अरशद, अफरोज, आरिफ खान, आफताब आलम, व मुहम्मद हाफ़िज़ ने बताया की वार्ड मे कई महीने से विकास का कार्य चल रहा है मगर अभी उन्हें कई प्रकार की दिकतों का सामना करना पड़ रहा है घर के बाहर निकलते ही नाले का पानी इकट्ठा है तो वहीं बिजली के तार भी लटक रहे हैं वार्ड मे गंदगी होने से मच्छरों से होने वाली बीमारी से भी लोग परेशान हैं वार्ड निवासियों के अनुसार उनके कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक उनके समस्याओं को दूर नहीं किया गया

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post