स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 07 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 67 चार पहिया तथा 151 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया । साथ ही शहर क्षेत्र में बिना जोन स्टीकर, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना परमिट के चल रहे ई-रिक्शा/ऑटो चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर काली मंदिर तिराहा तथा शहर क्षेत्र के अन्य चौराहों/तिराहों पर 298 ऑटो चालकों को चेक किया गया । जिसमें 18 ऑटो को बिना परमिट, 243 ऑटो/ई-रिक्शा को बिना रजिस्ट्रेशन तथा 27 ऑटो को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुए पाये जाने पर यातायात यार्ड लाकर एम0वी0 एक्ट की धारा के अन्तर्गत सीज की कार्यवाही की गयी । इसके अतिरिक्त एम०वी०एक्ट के विभिन्न धाराओं में 98 ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी ।शहर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कुल 927 वाहनों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post