- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
*पहलगाम में आतंकी हमला निन्दनीय:- राजेश पांडेय*
पहलगाम में सैलानियों पर हुए कायराना आतंकी हमला अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजेश पांडेय ने कहा कि भारत एक ओर जहां विभिन्न प्रयासों द्वारा मानवता, वैश्विक शांति आदि के लिए सतत् प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान लगातार आतंकियों को पोषित कर रहा है। पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठनों के सम्पूर्ण निपटारे के लिए विश्व के अन्य देशों को एक मंच पर आकर ऐसे मानवता के दुश्मन बनें आतंकी संगठनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। भारत सहित कई देश आतंकवाद से प्रभावित हैं और इसे रोकने के लिए कड़े कानून बना रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग, तकनीकी सुरक्षा उपाय और जन जागरूकता आवश्यक हैं। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बढ़ाकर भी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल समाज के लिए हमें मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा और एकता की ताकत से इसे हराना होगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)