स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

समाजवादी पार्टी सांसद सनातन पांडे ने सरकार पर बोला हमला, बोले- लोकतंत्र खतरे में, हिटलरशाही तरीके से चलाई जा रही सरकार

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


समाजवादी पार्टी सांसद सनातन पांडे ने सरकार पर बोला हमला, बोले- लोकतंत्र खतरे में, हिटलरशाही तरीके से चलाई जा रही सरकार

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम और अन्य नेताओं के साथ तिवारी हाता पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

पांडे ने कहा, "ईडी और सीबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल बीजेपी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए कर रही है। यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। देश का लोकतंत्र खतरे में है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा को न किसानों की चिंता है, न नौजवानों की, और न ही देश की सीमाओं की। भाजपा सरकार हिटलरशाही तरीके से सत्ता चला रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में सपा को 37 सीटें जिताकर भाजपा को बहुमत से रोक दिया है।

सांसद ने 2014 के वादों को याद दिलाते हुए कहा, "कहा गया था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, हर साल नौजवानों को रोजगार मिलेगा, विदेशों से काला धन वापस आएगा। लेकिन नतीजा सबके सामने है।"

उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए सरकार की खुफिया नाकामी पर भी सवाल उठाए। साथ ही कहा कि "जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर ईडी और सीबीआई का डंडा चला दिया जाता है। लेकिन भारत डरने वाला देश नहीं है।"

पांडे ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। "हम जो कहते हैं, वो करते हैं। तिवारी जी के साथ संपूर्ण समाजवादी पार्टी खड़ी है," उन्होंने कहा।

इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे जिनमें जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, मुन्नीलाल यादव, शिव कुमार दुबे, आशुतोष गुप्ता, इमरान खान, मैना भाई, राहुल यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, सहित कई नेता शामिल थे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post