स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ई-रिक्शा जोन विवाद पर बोले SP ट्रैफिक, क्या वापस होगा सिस्टम?

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


ई-रिक्शा जोन व्यवस्था पर बोले एसपी ट्रैफिक – “व्यवस्था सुचारू यातायात के लिए, सुझावों पर विचार संभव”

गोरखपुर। शहर में लागू की गई ई-रिक्शा जोन व्यवस्था को लेकर उठ रही आपत्तियों के बीच यातायात विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने कहा कि "यह जोन व्यवस्था शहर के यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। अधिकतर चालक इस व्यवस्था में पंजीकरण करा रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि कुछ ई-रिक्शा चालकों ने जोन व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी, जिनसे पहले भी बातचीत की जा चुकी है। उन्हें स्पष्ट किया गया था कि यदि वे किसी जोन निर्धारण को लेकर असुविधा महसूस कर रहे हैं, तो वे अपना सुझाव लिखित रूप में दे सकते हैं। यातायात विभाग उस प्रस्ताव पर विचार करेगा और यदि उपयुक्त लगा तो आवश्यक संशोधन भी किए जा सकते हैं।

एसपी ट्रैफिक ने यह भी कहा कि "जब कोई नई व्यवस्था लागू होती है तो प्रारंभ में कुछ कठिनाइयाँ आती हैं। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती है और व्यवस्था का लाभ स्पष्ट दिखने लगता है।"

गौरतलब है कि बीते दिनों कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए जोन व्यवस्था को रोज़ी-रोटी पर संकट बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की गई थी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post