स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बनारस में दिखा भोजपुरिया स्टार रवि किशन का देसी अंदाज़, पान की दुकान पर उमड़ी भीड़

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


*बनारस में दिखा भोजपुरिया स्टार रवि किशन का देसी अंदाज़, पान की दुकान पर उमड़ी भीड़*

बनारस की तंग गलियों में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन अचानक एक प्रसिद्ध पान की दुकान पर पहुंच गए। गले में पारंपरिक गमछा और देसी लुक में नजर आए रवि किशन को देखने के लिए देखते ही देखते हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

हर बार की तरह इस बार भी रवि किशन ने बनारसी पान का स्वाद चखा और स्थानीय लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। रवि किशन की सादगी और ज़मीन से जुड़ा अंदाज़ हमेशा की तरह लोगों के दिल को छू गया।

गौरतलब है कि जब भी रवि किशन बनारस आते हैं, इस फेमस पान की दुकान पर आना नहीं भूलते। यही देसीपन और लोगों से जुड़ने की कला उनके लाखों भोजपुरिया फैंस को उनका दीवाना बनाए रखती है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post