स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सुकन्या सेवा संस्था द्वारा गरीब बच्चे को चेक वितरण कर प्रदान की गई सहयोग राशि

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


आज दिनांक 26/03/2025 को सुकन्या सेवा संस्था के कार्यरत सदस्यों द्वारा गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित बी डी डेवलपर्स प्रॉपर्टी ऑफिस पर गरीब बीमार बच्चे के इलाज और उपचार के लिए सहयोग राशि चेक के माध्यम से 10,500 रुपए प्रबंधक आकाश मौर्य के द्वारा प्रदान कि गई।आज इसी कार्यक्रम के तत्वाधान में आज एक छोटे बच्चे नाम  (अभी मौर्य)है, जोकि गंभीर डिसेबिलिटी( न बोल सकने से) पीड़ित है उसे सहयोग राशि प्रदान कर बच्चे के इलाज के लिए मदद करने का कार्य संस्था द्वारा किया गया।इस तरह के अन्य मदद संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है। विगत इस संस्था द्वारा खज़नी ब्लॉक के अंतर्गत हरिहरपुर क्षेत्र के कई ग्रामों में एवं सुनारी रामचंद्र ग्रामसभा ,शेषपुरवा, कैथवलिया , मझौआ ग्रामसभा में एवं अन्य स्थानों पर जागरूकता का सफल कार्यक्रम चलाए जा चुके है। इस कार्यक्रम में उपस्थित नितेश मौर्य ,दुर्गेश मौर्य, विनय मौर्य,दयाशंकर मौर्य,सहयोगी सतीश विश्वकर्मा ,मनोज मौर्य और एस एस न्यूज के संपादक सुशील कुमार सिंह आदि  उपस्थित थे। संस्थान के प्रबंधक आकाश मौर्य ने बताया की उनकी संस्था गरीब बीमार बच्चों के इलाज के लिए लगातार सहयोग कर रही है और आगे भी सुचारू रूप से कार्य करती रहेगी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post