- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाज और देश के विकास के लिए सामाजिक एकता और भाई चारा मजबूत रहना अनिवार्य है। हम सभी को समाज को बांटने तथा नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। हमारे देश की
गंगा जमुनी परंपरा बहुत पुरानी है। इसे और अधिक मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कलेक्ट्री कचहरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक प्रमोद यादव एडवोकेट व पूर्व पार्षद व महानगर महासचिव सिंहासन यादव द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार व होली मिलन समारोह मे भास्कर दुबे एडवोकेट ने उपरोक्त उद्गार व्यक्त किया।प्रमोद यादव एडवोकेट व सिंहासन यादव ने कहा कि हमारे देश मे सभी लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। देश के विकास के लिए आपसी भाईचारा मजबूत रहने के साथ ही समाज मे शांति भी बहुत जरूरी है। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटकर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हम सबको ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हमारे देश मे सभी धर्म और जाति के लोग आपस मे मिलकर रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी विशेषता है। इस प्रकार का आयोजन करना बहुत जरूरी है। इससे हमारा समाज और मजबूत होगा इस दौरान प्रमुख रूप से प्रमोद यादव एडवोकेट भास्कर दुबे एडवोकेट सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम गोपाल यादव चंद्रबली यादव अवधेश यादव प्रहलाद यादव नगीना प्रसाद साहनी रामनाथ यादव पन्ने लाल यादव मुन्नीलाल यादव मिर्जा कदीर बेग साधु यादव जियाउल इस्लाम सन्तोष यादव सिंहासन यादव हीरालाल यादव कीर्ति निधी पांडे शशिकांत दुबे कृष्ण जी गुप्ता जावेद खान आजम लारी शादाब सामानी जुबेर अहमद तौकीर आलम मतीउदीन अमीरुद्दीन अंसारी अफरोज गब्बर अमित शाही बैकटेश तिवारी चन्द्रभान प्रजापति अभिमन्यु मौर्य शिवप्रसाद राजेश यादव जयराम यादव खरभान यादव राम आशीष अनवार आलम कृष्ण कुमार तिवारी एडवोकेट प्रमोद पाण्डेय एडवोकेट गजेन्द्र मणि एडवोकेट सलीम बेग एडवोकेट मसलकुर हसन सहित सैकड़ों अधिवक्ता गण आदि मौजूद रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)