- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पूर्वांचल रत्न के मंच से सम्मानित हुए शहीदों के परिजन
माँ भारती के लिए सर्वस्व न्योछावार करने वाले सपूतों के परिवारजनों का सम्मान समाज का कर्तव्य : सहजानंद राय
मेरा लाल पुलवामा हमले में माँ भारती के लिए शहीद हो गया, उसकी शहादत पर मुझे गर्व है यह बातेकहते शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता का गला रुंध गया। रविवार शहीद दिवस के अवसर पर सुमन सेवा संस्थान, नई दिशा ट्रस्ट व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वांचल रत्न का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद, विशिष्ट अतिथि महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखपुर मण्डल के दस शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया, तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पूर्वांचल रत्न कार्यक्रम के आयोजक आदित्य द्विवेदी ने कहा की पूर्वांचल रत्न कराने का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों के परिवारजनों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना ही नहीं अपितु समाज का उन परिवारजनों के प्रति दायित्वों के बोध से भी है। शहीद अपने प्राणों की आहुति दे कर समाज व इस राष्ट्र हेतु अपने कर्त्तव्यओं का निर्वहन करता है लेकिन उनके परिवार के जनों को आज हम भुला दे रहे लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को ये संदेश भी देना है की वो परिवार हम सभी का परिवार है और हमारा भी उस परिवार के प्रति कुछ कर्तव्य है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)