- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
होली मिलन सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न
जायसवाल विकास समिति गोरखपुर के तत्वावधान में जायसवाल परिवार का होली मिलन सम्मान समारोह के साथ शगुन मैरेज हाउस शिवपुर सहवाजगंज गोरखपुर में सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्री मती चारू चौधरी , उप जिलाधिकारी श्री अमित कुमार जायसवाल,एयर कमाण्डर कैन्सर सर्जन श्री प्रदीप जायसवाल,मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल,भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री अरविंद विक्रम चौधरी ,पूर्व अपर जिला जज श्री दुर्गा प्रसाद जायसवाल, केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल, मुख्य संरक्षक श्री कृष्ण मुरारी जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक श्री सुरेश चन्द्र जायसवाल, विशिष्ट आजीवन सदस्य श्री गिरिजा शंकर,अपर सांख्यिकीय अधिकारी विजय जायसवाल,महामंत्री श्री अजय कुमार जायसवाल ,महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल, महामंत्री श्रीमती सीता जायसवाल, संरक्षक श्री अवधेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश,नरेन्द्र जायसवाल ने दीप जलाकर किया।
समारोह का संचालन करते हुए संयुक्त मंत्री श्री रमेश कुमार जायसवाल ने समिति के पदाधिकारियों व महिला समिति के सदस्यों से बैच लगवा कर पदभार ग्रहण कराया। केन्द्रीय महामंत्री अजय कुमार जायसवाल ने समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल के निर्देशन मे मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम बन्दना कुल देव का- कर्ता तू मेरा, धरता तू मेरा, बोल राधा बोल,बलम केशरिया ,आ बलम नदिया के किनारे राधा धीरे धीरे चल,मुरलियादे दो राधा होली गीत प्रस्तुत किया गया।
केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने मुख्य अतिथि चारू चौधरी द्वारा श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्र वृत्ति में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्राईमरी, जूनियर, हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट वर्ग के बच्चों को 10,000/ रूपए की छात्र वृत्ति एवं प्रतिभागी 62 बच्चों को पुरस्कार वितरण और 34 नये आजीवन सदस्यो को प्रमाण पत्र वितरित कर शपथ दिलाई तथा 70 वर्ष आयु पूरी कर लिए आजीवन सदस्य श्री राजेन्द्र प्रसाद,दुर्गा प्रसाद जायसवाल,हरिद्वार,श्रीकृष्ण प्रसाद गुप्ता,ई0 हरिश्चन्द्र जायसवाल तथा नव नियुक्त अध्यक्ष समस्त व्यापार मण्डल गोरखपुर श्री नितिन जायसवाल,प्रसार मंत्री सुरेश चन्द्र जायसवाल को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती चारू चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रदीप, प्रकाश चन्द्र जायसवाल,अरविन्द विक्रम चौधरी ,महिला अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल ने होली की बधाई देते हुए देश के विकास में लोगों को समाज सेवा से प्रेरित होना बताते हुए कहा कि पहले के समय में बच्चों का भविष्य मां की गोद में तय होता था परन्तु आज के समय में हमारे बच्चों का भविष्य शिक्षा और जाति के ऊपर तय हो रहा है। इसके लिए हम सभी को सजक और संगठित होना पड़ेगा।
सभाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर समाज व देश को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकतें हैं क्योंकि शिक्षा जीवन का मूल आधार है, पुरस्कार व सम्मान से व्यक्ति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
कबीर ऑयल मिल के प्रोपराइटर श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने समिति को प्रति वर्ष 25 हजार सामाजिक कार्य के लिए और 25 हजार होली समारोह के निमित्त देने की घोषणा कर 25 हजार रूपए का चेक केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जी को प्राप्त कराया और सम्बोधन में कहा कि हम संगठन के माध्यम से समाज की रूढ़िवादिता को दूर कर समाज से देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम सक्रीय सदस्य श्री अजय ,मनीष,सुधानन्द,सुधीर,सुरेशचन्द्र तथा श्रीमती रीना सिंधू,शालिनी,रिंकू,सुनीता ,ललिताजी की देख रेख मे सम्पन्न हुआ। अन्त में कार्य क्रम संयोजक श्री सुरेश चन्द्र व हरिओम ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तत्पश्चात् लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए सहभोज किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)