- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद,गोरखपुर मातृ प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में "वनिता वीरांगना" सम्मान समारोह एवं रंगोत्सव का कार्यक्रम "चंद्रकांति रमावती डिग्री कॉलेज" के प्रांगण में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ.शैल पांडे, प्रधानाचार्य डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज,महिला उद्यमी श्रीमती संगीता पांडे,डॉ. सुमन सिंह, प्रधानाचार्या सी.आर.डी.पी.जी. कॉलेज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।ब्राह्मण शांति शर्मा,ब्राह्मण सरिता मिश्रा,ब्राह्मण प्रेमशिला को वनिता वीरांगना" पुरस्कार दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष आशा मिश्रा ने बताया कि पुराने फागुन मास में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हमारे संगठन की सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर होली के त्यौहार को मनाने का निश्चय किया। आज हम सभी बहने यहां उपस्थित हुई ।एक दूसरे को अभी रंग ,गुलाल लगाकर फूलों की होली। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिमा पांडे, प्रदेश अध्यक्ष आशा मिश्रा गुरु, उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश,ब्राह्मण सुमन तिवारी,अध्यक्षा आभा पांडे,महामंत्री नीता दूबे आदि सभी बहनों का भरपूर सहयोग मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजया मिश्रा,बहन प्रीति मिश्रा का रोचक नृत्य बहुत सुंदर रहा।होली का धमाल और अंत्याक्षरी की प्रस्तुति को ब्राह्मण श्वेता तिवारी ने समा बांध दिया।
मंच संचालन का कार्य ब्राह्मण नीता दूबे ने बहुत ही खूबसूरती से किया।
इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो चीफ सुनील मणि त्रिपाठी त्रिपाठी, सजग सर्वजन के मुख्य संपादक सुशील कुमार एवं भाई संजय एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)