- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर : गोरखपुर मंडल की सहकार भारती और स्वयं सहायता समूहों की आवश्यक बैठक विंध्वासिनी पार्टी लान, रामजानकी नगर, गोरखपुर में आयोजित की गई। बैठक में तुषार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह प्रमुख, यस.यच.जी. प्रकोष्ट, श्रीमती मीनाक्षी राय, प्रदेश महिला प्रमुख,अरुण कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री, श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव, प्रदेश एस.एच.जी. प्रमुख,अदिति राय प्रदेश सह प्रमुख एस.एच.जी.प्रकोष्ठ,मंडल के सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख, स्वम सहायता समूह प्रमुख, प्रकोष्ठों के प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलित कर, सहकार मंत्र, सहकार गीत से शुरू कर सभी के उद्बोधन के बाद समापन मंत्र के साथ संपन्न हुआ। डॉ. श्वेता सिंह,अध्यक्ष, गोरखपुर ने महायोगी गुरु गोरक्ष नाथ कृषि विज्ञान केंद्र पीपीगंज द्वारा दी जाने कृयाकलापो / उत्पादों के बारे में जानकारी दी। स्वम सहायता समूहों के लिए ट्रेनिंग के बारे में बताया। मृतुन्ज मिश्रा, अध्यक्ष कुशीनगर, सहकारिता में विभिन्न क्रिया कलापों की चर्चा की परंतु सहकार भारती को धरातल तक नहीं पहुँचा पा रहे हैं । श्री कामेश्वर तिवारी, अध्यक्ष देवरिया, कार्यकारिणी/प्रकोष्ठों के गठन मे आने वाली परेशानी का जिक्र किया एवं गत वर्ष सहकारी संस्थाओं में चुनाव सहकारी न होकर सरकारी होने को कहा।महेश जैसवाल , अध्यक्ष महानगर, ने बताया कि,वह संगठन के लिए हर समय उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं।ओम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष, महाराजगंज, ने कहा कि वे सहकारिता से बहुत पहले से जुड़े हैं, इस संगठन में नये हैं, प्रदेश के निर्देशों पर चलना है। विभाग संयोजक निवास सिंह ने कहा कि संस्कार एवं सेवा की भावना के साथ संगठन के लिए काम करना है। प्रदेश के कार्यक्रमों में सहभागिता होनी चाहिये। किसी भी संगठन की शक्ति उसकी सदस्यता संख्या है, अतः प्रतेक जिले में 500 सदस्य होने चाहिये। सदस्यों में सामंजस्य होना जरूरी है। सभी को राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के सताब्दि वर्ष मनाने में अपना योगदान दें।अपने जिले में प्रकोष्ठों की गठन करें। नियमित बैठक करें। अरुण कुमार सिंह प्रदेश मंत्री ने नये सहकारी समिति बनाने पर सलाह दी। श्रीमती अदिति राय स्वयं सहयता समुह बनाने की सलाह दी। नलिनी श्रीवास्तव ने स्वम सहायता समूह की उपयोगिता एवं विस्तार पर चर्चा की। श्रीमती मीनाक्षी राय संगठन के प्रदेश/राष्ट्रीय कार्यक्रमों / आगामी योजनाओं, विभिन्न ट्रेनिंग कार्यक्रमों, स्वयं सहायता समूह के बहनों के विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला।राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के सताब्दी समारोहों के लिए कुटुंब प्रेबोधन, पर्यावरण पर कार्यक्रम करने की सलाह दी। तुषार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वम सहायता समूह की आगामी भागीदारी, उपयोगिता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के सताब्दी समारोहों में अपनी भागीदारी होने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में सभी जिलों के महामंत्री, संगठन प्रमुख,महिला प्रमुख, एस.एच.जी.प्रमुख,अतुल कांत तिवारी,अर्चना छापरिया , सतीश शुक्ला,रवींद्र जैसवाल, सह विभाग संयोजक, बबलू सिंह, प्रभाकर शुक्ला, विनोद गुप्ता, अभिषेक जैसवाल का पूरा सहयोग रहा।पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी रही, पुरुष 35 एवं 43 महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन , समापन मंत्र के साथ संपन्न हुआ । बैठक का सफल संचालन डॉ.श्वेता सिंह अध्यक्ष गोरखपुर जनपद ने बहुत ही अच्छे ढंग से किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)