स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बच्चों के लिए उम्मीद की किरण

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर : हमारी राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार समाज के निर्धन, शोषित,वंचित,असहाय लोगों के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करती हैं। कुछ संस्थाएं सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। गोरखपुर शहर की साथी फाउंडेशन इस दिशा में प्रयत्नशील है।साथी फाउंडेशन के संस्थापक नवीन पाण्डेय अपने साथी सदस्यों के साथ समाज में एक छोटी सी रोशनी लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी यदि एक छोटा सा प्रयास करें, तो निश्चित रूप से हमारा भारत एक स्वस्थ और खुशहाल भारत होगा।आज हम सब अपने सदस्यों के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया। कहते हैं एक शिक्षित महिला दो परिवारों को ज्ञान की रोशनी देती है,अगर महिला अपने शिक्षा का सही इस्तेमाल करें तो पूरे समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकती है।गोरखपुर शहर की इसकी एक मिसाल हैं ,प्रीति श्रीवास्तव यह एक सामाजिक संस्था साथी फाउंडेशन की अध्यक्षा है। वह गरीबी के चलते स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की रोशनी दिखा रही हैं। 2 साल पहले इस मुहिम की शुरुआत की।इन बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, किताबें  उपलब्ध वितरित करती है।बाद में अनेक महिलाओं को जोड़कर साथी  फाउंडेशन संस्था बनाई।इस फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण ,स्त्री शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, निर्धन एवं असहाय बच्चों को वस्त्र, ट्रॉफी, बिस्किट, चिप्स, पापड़ अपनी संस्था के द्वारा उपलब्ध कराती है।अपने लिए तो सभी जीते हैं, अपने परिवार में रहने वाले बच्चों के चेहरे पर हम मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं, लेकिन होली के अवसर पर  सेवा बस्ती, एच.एन.सिंह चौराहा सिंह ,मेडिकल कॉलेज रोड के पास रहने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास किया। प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि इन कार्यों को करने से मुझे बड़ा अच्छा लगता है। इस संस्था की सभी बहने सहयोग के द्वारा इस तरह के कार्यों को हम लोग संचालित करते हैं। आज सेवा बस्ती के बच्चों को गुजिया, मालपुआ,गुलाल, लड्डू , नमकीन देकर उनके बीच होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ० सत्या पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक भाजपा प्रेमनाथ शुक्ला व वरिष्ठ समाज सेविका शांति भवानी की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पाण्डेय ने बताया कि, इसी तरह सभी स्वयंसेवी संस्थाएं समाज के लिए एक छोटा सा प्रयास करें तो, समाज के लिए एक बड़ा सराहनीय कदम होगा। सरकारें प्रयास तो करती हैं, लेकिन समाज में हमारी भी हिस्सेदारी बनती है ,अन्य सभी संस्थाओं को आगे आना होगा और अपने उत्तरदायित्व का पालन करना होगा। मैं इस कार्यक्रम के लिए साथी फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने होली के अवसर पर इस सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। क्षेत्रीय संयोजक भाजपा प्रेमनाथ शुक्ला ने बताया कि हमारी सरकार भी इस दिशा में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा शोषित ,वंचित, निर्धन बच्चों को समाज के मुख्य विचारधारा में लाने का प्रयास करती है। जिससे एक भाईचारा, आपसी प्रेम, सामंजस्य का वातावरण बना रहे और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में हम सभी सहयोग करें। इसके लिए मैं संस्था के संस्थापक नवीन पाण्डेय का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि, जिन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों को करने का बीड़ा उठाया। निश्चित रूप से आज के परिवेश में उच्च कोटि का उदाहरण है।कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्षा व कोषाध्यक्षा प्रीति श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था समाज में एक जुटता, सदभावना व भाई चारे की अपील करती है।  संस्था की तरफ से संरक्षक सदस्य प्रवीण पाण्डेय, संस्था संस्थापक नवीन पांडे ,महासचिव रश्मि विश्वकर्मा, संगठन सचिव वंदना श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव नीता गुप्ता,उपाध्यक्ष अर्चना गौड़,सुधारानी व सक्रिय सदस्य रेनू पांडे, सुनीता मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव,अर्चना दूबे आदि सदस्यों की मौजूदगी रही।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post