स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पत्रकार मिलन समारोह हुआ सम्पन्न, पत्रकारों ने रखे अपने विचार

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर : आज अपना हक न्यूज चैनल के बैनर तले एक भव्य पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, उसकी चुनौतियों और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना हक न्यूज चैनल के प्रधान संपादक जय सिंह ने की, जबकि संचालन विकास कुमार शर्मा (संपादक, अपना हक न्यूज) , सुनील मणि त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक जायसवाल, खजनी प्रभारी राज कुमार आर्य, स्पोर्ट्स विभाग प्रभारी सिद्धार्थ द्विवेदी, देवरिया प्रभारी रेनू देवी, सलेमपुर प्रभारी सुनील  सूरज रावत , के के श्रीवास्तव  महेंद्र चौहान क्रांति सिंह चंद्रशेखर शर्मा अंकित मिश्रा संजय राय आदर्श ,राजधारी प्रसाद जी,महेश श्रीवास्तव , रवि प्रकाश सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
पत्रकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
सभी वरिष्ठ पत्रकारों के विचारों से एक मत विचार सामने आया कि,"पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखने का काम नहीं है, बल्कि यह समाज को सही दिशा देने का माध्यम है। सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।"
वहीं, अपना हक न्यूज चैनल के प्रधान संपादक जय सिंह ने कहा:
"आज के दौर में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमें सच के साथ खड़ा रहना होगा और पत्रकारिता को निष्पक्ष बनाए रखना होगा।"
संपादक विकास कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा "पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता की आवाज बनना चाहिए। फेक न्यूज से बचना और सटीक खबरें देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"
पत्रकारिता की चुनौतियों पर परिचर्चा
कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के लिए यह जरूरी हो गया है कि हम सत्य और पारदर्शिता को बनाए रखें।
वहीं, खजनी प्रभारी राज कुमार आर्य ने ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा की और कहा कि छोटे कस्बों और गांवों में पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें बिना डरे अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के अंत में अपना हक न्यूज चैनल की ओर से सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार शर्मा ने किया और सभी से आग्रह किया कि वे पत्रकारिता को निष्पक्ष और सत्यपरक बनाए रखने में योगदान दें।
इस आयोजन में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना हक न्यूज टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post