स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि 27 जनवरी से शुरू हुई पीडीए पंचायत चर्चा कार्यक्रम लगातार चल रहा है सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे पीडीए पंचायत कार्यक्रम की सफलता के लिए आप सभी समाजवादी साथियों को शुभकामनाएं पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पीडीए पंचायत कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा साथ ही सभी साथी वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने तथा गलत नाम कटवाने व संशोधित करवाने में भी जुटे रहे अनवरत चलने वाले पीडीए पंचायत कार्यक्रमों की रिपोर्ट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षगण व संगठन प्रभारी गण पार्टी द्वारा भेजे गए प्रारूप पर भरकर पार्टी कार्यालय को उपलब्ध करावें पीडीए पंचायत कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा कार्यकाल में जनता के लिए चलायी गयीं कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए। इसका भी प्रचार-प्रसार जनता के बीच जाकर किया जाए। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता सत्ता परिवर्तन करके समाजवादी पार्टी को एक बार फिर मौका देगी।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव प्रहलाद यादव नगीना प्रसाद साहनी डाक्टर संजय कुमार अमरेन्द्र निषाद रुपावती बेलदार कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव रामजतन यादव देवेंद्र भूषण निषाद गिरीश यादव राजेंद्र यादव सुरेंद्र निषाद जयप्रकाश यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई कबीर आलम शशिकांत दुबे एहतेशाम खान गवीश दुबे अशोक चौहान रवि यादव शिव दुबे राहुल यादव चर्चिल अधिकारी सन्तोष मौर्य हरेंद्र यादव हैरी अविनाश तिवारी श्रीराम सिंह यादव अवधनारायण यादव अनारकली मौर्य सुशीला भारती सुरेंद्र मौर्य छोटे लाल राजभर अमरजीत यादव सुनील यादव रामनिरंजन यादव जी ए लाल पासवान धर्म राज यादव मनीष यादव फूल चन्द विश्वकर्मा आनन्द राय रफीउल्लाह सलमानी जयराम यादव पप्पू यादव खरभान यादव भुपेंद्र सरकार मनोज गौतम शिवशंकर गौड़ बीएल साहनी रमाशंकर यादव मनोज गौतम गणेश प्रजापति अर्जून यादव यशपाल विश्वकर्मा अनिल भारती साधु यादव अजय कुमार सोनकर ईश्वर चंद्र मद्धेशिया राम अजोर मौर्य मोहम्मद अली मुरारी लाल मौर्या जाहिद हुसैन फेकु चौरसिया वी डी यादव ओमप्रकाश चन्द्रभान पन्ने लाल अम्बरीष प्रकाश आदि मौजूद रहे

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post