- by Mahtab Alam
- 2026-02-25 14:21:38
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
आरोपी ने कबूला तस्करी का जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी आलोक (पुत्र अवधेश कुमार, निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह अपने ट्रक मालिक के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी करता था। बताया कि हम पंजाब से शराब खरीदकर बिहार ले जाते हैं, जहां शराबबंदी के कारण इसे ऊँचे दामों पर आसानी से बेच सकते हैं। इससे हमें बड़ा मुनाफा होता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मामला दर्ज किया गया और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इस सफल ऑपरेशन में लंका थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। जिसमें थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी रमना एसआई धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज राय, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल दीपक मौर्या, कांस्टेबल रोशन कुमार, कांस्टेबल हरिनिवास, कांस्टेबल आशीष तिवारी और कांस्टेबल कमल सिंह यादव शामिल रहे। डीसीपी काशी जोन ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)