स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

डाक विभाग के निजीकरण के विरुद्ध कर्मचारियों को जोरदार प्रदर्शन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कल दिनांक 25/02 /2025 को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश के  लखनऊ स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रुप सी, पोस्टमैन और जीडीएस संवर्ग के प्रदेश के  गोरखपुर देवरिया बस्ती गोंडा के कर्मचारियों के साथ RMS  एवं लखनऊ जीपीओ के समस्त कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों तथा पोस्ट ऑफिस एक्ट 2023 के द्वारा डाक विभाग का निजीकरण किए जाने की साजिश का जोरदार विरोध किया और  विभाग के निजीकरण को तत्काल रोकने , पुरानी पेंशन योजना को लागू करने आठवें वेतन आयोग का तत्काल गठन करने  और AIPEU की मान्यता को बहाल करने सहितअपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया.....
          FNPO फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री शिवाजी वासी रेड्डी की अध्यक्षता में तथा NFPE के पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के गोरखपुर के क्षेत्रीय सचिव श्री अरविन्द कुमार सुमन और मंडलीय सचिव श्री आनन्द सिंह ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सरकार की  दोहरी नीतियों का घोर विरोध करते  हुए आज के एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए आगामी 03 मार्च को नई दिल्ली जंतर मंतर मैदान पर एकत्रित होकर देशव्यापी हड़ताल परजाने का संकल्प लिया..
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समस्त कर्मचारियों सहित देवरिया गोंडा बस्ती के मंडलीय सचिवों श्री अनिल कुमार मल्ल श्री सत्येंद्र सिंह एवं श्री संत शर्मा ने भी ध्वनिमत से समर्थन और सहयोग का संकल्प लिया

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post