- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
कांग्रेस ने भारतीय संविधान के गौरव को किया कलंकित - स्वतंत्र देव सिंह
पीएम मोदी ने संविधान व डॉ अम्बेडकर का बढ़ाया गौरव - स्वतंत्र देव सिंह
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने शोषित व वंचित समाज को दिया असली न्याय ,
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा डॉ अंबेडकर के संकल्प को साकार कर रही मोदी योगी सरकार।
संविधान गौरव अभियान
संविधान गौरव गोष्टी
स्थान गोरखपुर क्लब सभागार में मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू,डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक श्री राम चौहान, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी,डॉ सत्या पाण्डेय,बेचनराम पूर्व विधायक अनूसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिकेश पासवान व अनूसूचित जाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार,मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संयोजक व संचालन अनूसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार व सहसंयोजक अमृतलाल भारती,।
संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार डॉक्टर अंबेडकर के योगदान का सम्मान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए डॉक्टर अंबेडकर की जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान की गई और उन्हें पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है इनमें शामिल है जन्मभूमि महू मध्य प्रदेश, उनकी जन्मस्थली जिसे एक प्रमुख स्मारक में परिवर्तित किया गया, एवं शिक्षा भूमि,लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली, चैत्य भूमि मुंबई, जहां उनकी समाधि बनाई गई।
मोदी सरकार ने भीम ऐप लॉन्च किया जो डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर आधारित है इस पहल ने डॉक्टर अंबेडकर के नाम को वैश्विक मंच पर भी पहुंचा दिया है।
अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में 12 अप्रैल 1990 को सदन के केंद्रीय कक्ष में डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई जो भारतीय लोकतंत्र में उनके महत्व को दर्शाता है।
भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास किया 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने भारत के कानूनी और सामाजिक ढांचे को आकार देने में उनकी अद्वितीय भूमिका को मान्यता देते हुए डॉक्टर अंबेडकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया।
कांग्रेस ने 1956 में डॉक्टर अंबेडकर के निधन के बाद दिल्ली में 26 अलीपुर रोड पर स्थित उनके निवास को राष्ट्रीय स्मारक में बदलने से इनकार कर दिया था यह कार्य 2016 में मोदी सरकार द्वारा आरंभ किया गया और 2018 में राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया गया।
भारतीय संविधान में अब तक 106 संशोधन किए गए हैं जिनमें से 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान किए गए जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को बार-बार बदला कांग्रेस ने बार-बार अनुच्छेद 356 का उपयोग विपक्ष शासित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने और केंद्रीय शासन लागू करने के लिए किया इसके तहत 88 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया जिसने राज्यों की स्वायत्तता को कमजोर किया।
यह भी याद रखने योग्य है कि जिन्होंने स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया वह बाबा साहब के साथ अन्याय करने से नहीं चुके। कांग्रेस जिसने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा है उसे बाबा साहब अंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है ।
संगोष्ठी संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा भाजपा सरकार ने शोषित व वंचित समाज को दिया असली न्याय।
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष बेचन राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ आंबेडकर के लेखन और भाषणों को डिजिटाइज करने की पहल की जिससे उनके विचारों और सिद्धांतों को अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके यह नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने और सामाजिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ उनके सिद्धांतों को लागू करने में मदद करता है।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने संगोष्ठी सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर के संकल्प को साकार कर रही मोदी योगी सरकार। भाजपा सरकार ने लंदन स्थित डॉ आंबेडकर के निवास को खरीदा जहां वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन के दौरान रहते थे इस घर को एक स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र में परिवर्तित किया गया है जो डॉक्टर अंबेडकर की वैश्विक यात्रा को न्याय और ज्ञान की और जोड़ता है ।
संविधान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक कुमार क्षेत्रीय महामंत्री अनूसूचित जाति मोर्चा, महानगर महामंत्री दुर्गेश कोरी,व अनिल कुमार,अखिलेश आर्य, ईनजीयर बृजमोहन , कृष्ण कुमार अध्यक्ष, हरिकेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय अमृतलाल भारती,रणविजय शाही,सबल सिंह, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय, देवेश श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, सहित जिला व महानगर अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)