स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

हम सब का सपना है भारत विकसित राष्ट्र बनें - सुरेश चंद तिवारी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


हम सब का सपना है भारत विकसित राष्ट्र बनें - सुरेश चंद तिवारी 

21 वीं सदी भारत की सदी हैं -

आज महानगर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर की द्वितीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि महानगर चुनाव अधिकारी व पूर्व विधायक व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र सुरेश चंद तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व 

संचालन महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुरेश चंद तिवारी ने कहा कि हम सब का सपना है भारत विकसित राष्ट्र बनें ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया इस संकल्प को साकार करना है भारत को विश्व गुरु बनाना है।

संगठन संरचना को मजबूती पर काम करना है हम एक मजबूत संगठन संरचना के कारण ही चुनाव में जीत हासिल कर पा रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम सब की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बने। 21वीं सदी भारत की सदी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां गठन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक तरीके से होती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है इसमें शीर्ष पर बैठा हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष और गांव में बैठा हुआ बूथ अध्यक्ष दोनों कार्यकर्ता हैं। आज सामने के पंक्ति में बैठा हुआ बूथ का अध्यक्ष कल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है आज की परिवेश में अगर यह कहीं संभव है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है । 

संगठनात्मक चुनाव हेतु संगठन पर्व की महानगर कार्यशाला को पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का चुनाव परिवार का चुनाव है। इसको व्यापक स्वरूप बनाना है। आगे के चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाना है जिससे कि आगे के चुनाव में भी विजय का अभियान जारी रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता,पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडे,

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा अनुराग मझवार,देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, वीरेंद्र पाण्डेय, दयानंद शर्मा, अजय श्रीवास्तव, दयाकृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, मनोज अग्रहरि,अमिता गुप्ता, सत्यार्थ मिश्रा, , रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, अजमेर आलम, श्वेता श्रीवास्तव,डॉ गिरिजेश दत्त पाण्डेय, वरूण चौरसिया,श्वेता श्रीवास्तव, शिवेन्द्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, आलोक सिंह, सहित महानगर पदाधिकारी मण्डल अध्यक्षगण ,मोर्चा अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिहम सब का सपना है भारत विकसित राष्ट्र बनें - सुरेश चंद तिवारी त रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post