- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका के पाठन हेतु आज बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकताओं ने संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति और अधिक दृढ़ तथा जागृत करता है।
संविधान के वास्तुकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन!
प्रत्येक नागरिक के मन में उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास को मजबूत करता हमारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शों, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की पवित्र अभिव्यक्ति है।
आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि और निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी का संविधान में अटूट विश्वास है भाजपा हमेशा संविधान को अपना ग्रन्थ मानकर चलती है।
उन्होंने कहा कि और अभी पिछले चुनाव में कुछ राजनीतिक पार्टियों ने एक भ्रम फैलाया था लेकिन हमेशा कांग्रेस की सरकारों ने संविधान का माखौल उड़ाया संविधान का मज़ाक़ बनाया लेकिन भाजपा अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है और संविधान के दायरे में रहकर संविधान के अनुसार इस देश को चलाने का काम कर रही है निश्चित ही संविधान दिवस के दिन हम सभी बाबा साहब को याद करके उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर चिरंजीव चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, अमित कुमार श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा,सिद्धान्तों घोष, शिवम पाण्डेय, विपुल श्रिपाठी,जय आदित्य सिंह, समरेदु सिंह, शैलेन्द्र पटवा, मुकेश जायसवाल,बृजेश मणि मिश्रा, सहित अन्य लोग संविधान दिवस पर मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)