- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर सभी वर्गों का समावेश - सुरेश चंद तिवारी
भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर महानगर के पांच मंडलों की कार्यशाला का हुआ आज आयोजन ।
बुधवार को महानगर के पांच मण्डलों की कार्यशाला संगठनात्मक चुनाव को लेकर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अध्यक्षता में मंण्डलो की कार्यशाला जिसमें दीनदयाल नगर मण्डल, बिस्मिल नगर मंडल, मालवीय नगर मंडल, गोरक्ष नगर मंडल, राप्तीनगर मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दीनदयाल नगर मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) व महानगर चुनाव प्रभारी सुरेश चंद तिवारी उपस्थित रहे व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महानगर के सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसी क्रम में दीनदयाल नगर मण्डल में मण्डल चुनाव अधिकारी देवेश श्रीवास्तव,बिस्मिल नगर मंडल में मण्डल चुनाव अधिकारी ईनदमणि उपाध्याय, मालवीय नगर मंडल में मण्डल चुनाव अधिकारी शशिकांत सिंह, गोरक्ष नगर मंडल में मण्डल चुनाव अधिकारी रमेश प्रताप गुप्ता, राप्तीनगर मंडल में मण्डल चुनाव अधिकारी वीरेंद्र नाथ पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संगठनात्मक चुनाव हेतु संगठन पर्व की मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष(अवध क्षेत्र) पूर्व विधायक व महानगर चुनाव प्रभारी सुरेश चंद तिवारी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां गठन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक तरीके से होती है। बूथ समिति व बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख में सभी वर्गों का नेतृत्व संगठन में शामिल ।
बिना भेदभाव रहित संगठन संरचना को केंद्रित करते हुए गठन की प्रक्रिया को पूर्ण कर बूथ कमेटी को स्थापित करना है क्योंकि बूथ समिति की प्राथमिक व महत्वपूर्ण इकाई है संगठन का। सामाजिक समीकरण को ध्यान रखकर सभी वर्गों का समावेश हो बूथ समिति में।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही देश व प्रदेश की सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
प्रत्येक बूथ पर सदस्य बने हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से देश में आईं हैं गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा के कल्याण के लिए ज़ी जान से लगीं हुईं हैं। देश में चार प्रमुख वर्ग है जिसमें युवा, किसान महिलाएं, गरीब और इन चार वर्गों का विकास हीं समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। आज बिना भेदभाव के सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि हमारी बूथ समिति सर्वस्पर्शी , सर्वव्यापी बूथ समिति बनाना है, जिसमें सभी वर्गों का समावेश हो। जिससे कि आगे कि चुनाव में भी विजय का अभियान जारी रहे।
बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति गठन के पश्चात आगे के बूथ से लेकर महानगर तक के चुनाव सम्पन्न होंगे। एवं अगामी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
राजेश गुप्ता ने कहा बूथ का चुनाव व बूथ गठन की प्रक्रिया बूथ के चुनाव की दृष्टि से होगी।
सभी वर्गों का समावेश होगा बूथ गठन में 11 सदस्यों की बूथ समिति बनेगी व एक बूथ अध्यक्ष।
मण्डलों की कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्षगण व संचालन मण्डल महामंत्रीगण ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष, मण्डल अध्यक्ष सतसुकृत, मण्डल अध्यक्ष आनंद अग्रहरि, मण्डल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी, व मण्डलों की कार्यशाला में महानगर पदाधिकारीगण, मण्डल पदाधिकारी,व मण्डल प्रभारीगण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)