स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बूथ गठन में सभी वर्गों का समावेश -

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक चुनाव हेतु संगठन पर्व की महानगर कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष(अवध क्षेत्र) पूर्व विधायक व महानगर चुनाव प्रभारी सुरेश चंद तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया व संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही व आभार व्यक्त महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही देश व प्रदेश की सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 

सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 50 सदस्य बनाने थे। प्रत्येक बूथ पर सदस्य बने हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से देश में आईं हैं गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा के कल्याण के लिए ज़ी जान से लगीं हुईं हैं। देश में चार प्रमुख वर्ग है जिसमें युवा, किसान महिलाएं, गरीब और इन चार वर्गों का विकास हीं समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। आज बिना भेदभाव के सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

20 तारीख से लेकर 25 तारीख तक बूथ समितियों का चुनाव होगा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि हमारी बूथ समिति सर्वस्पर्शी , सर्वव्यापी बूथ समिति बनाना है, जिसमें सभी वर्गों का समावेश हो। जिससे कि आगे कि चुनाव में भी विजय का अभियान जारी रहे।

बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति गठन के पश्चात आगे के बूथ से लेकर महानगर तक के चुनाव सम्पन्न होंगे। एवं अगामी कार्यक्रमो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

राजेश गुप्ता ने कहा कि अगामी कार्यक्रमो में मंण्डलो की कार्यशाला आयोजित होगी 16 तारीख से अलग अलग दिन बूथ की बैठक होगी जिसमें बूथ का चुनाव व बूथ गठन की प्रक्रिया बूथ के चुनाव की दृष्टि से होगी।

सभी वर्गों का समावेश होगा बूथ गठन में 11 सदस्यों की बूथ समिति बनेगी व बूथ अध्यक्ष।

सम्बोधित करने वाले में विधायक विपिन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव किसान मोर्चा विनोद पांडे, ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू ,विधायक विपिन सिंह , विनोद पांडे , पुष्प दंत जैन , चिरंजीव चौरसिया , डॉ सत्या पांडेय , रमेश प्रताप गुप्ता, वीरेंद्र पाण्डेय, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता, ओम प्रकाश, बृजेश मणि मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल,गोरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय, श्वेता श्रीवास्तव, सत्यार्थ मिश्रा, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अशोक गुप्ता,व महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्री व मोर्चा अध्यक्षगण व मण्डल प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post