स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पटेल जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भारतीय गणराज्य को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष कुशल प्रशासक -

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के अन्तर्गत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम स्थान नौकायन रामगढ़ ताल पर मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रभारी मंत्री गोरखपुर उपस्थित रहे। व साथ में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने आज हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को नौकायन रामगढ़ ताल होते हुए तारामंडल गेट होते हुए पुनः नौकायन रामगढ़ ताल पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत दौड़ समाप्त हुई।

रन फॉर यूनिटी दौड़ में विजेताओं को कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रभारी मंत्री गोरखपुर स्वतंत्र देव सिंह ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पटेल जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति , आधुनिक भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी द्वारा भारतीय रियासतों का एकीकरण करके देश को एकता के सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य स्मरणीय रहेगा । देश को एक सूत्र में पिरोने और इसे अखंड भारत बनाने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र आपका सदैव त्रृणी रहेगा ।

सरदार पटेल के विचारों को गांव- गांव तक ले जाना उनके विचारों को जीवंत रखना यही हम सभी का सबका लक्ष्य है और दायित्व है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा,बृजेश मणि मिश्रा, समरेदु सिंह, अजय श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष आर्य नगर अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय मणि त्रिपाठी, अमित सिंह,अनिल सिंह, रत्नेश पाण्डेय, अशोक मिश्रा,अशोक गुप्ता,आकाश साहनी,रामलवट , सोमेश्वर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post