- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता, भाजपा सर्वसमाज की पार्टी : सहजानंद राय
_ भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, बताया प्रेरणादाई
गोरखपुर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
मन की बात कार्यक्रम को गोरखपुर महानगर के भाजपा नेताओं ने अपने बूथ क्षेत्र में सुनी और इसे प्रेरणादाई बताया।
शहर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर मण्डल के बूथ संख्या 329 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, अच्युतानंद शाही,मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम का 115वा एपीसोड है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में देश के दो महापुरुषों सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश
दुनिया की पांचवीं अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हमारे नेता के नेतृत्व क्षमता को दुनिया ने स्वीकार किया है।
देश की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबको विश्वास में लेकर काम कर रही है। देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है। बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसलिए नरेंद्र मोदी देश के सर्व मान्य नेता और भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।
इसी क्रम में हुमायूंपुर प्रथम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, आर्य नगर में पुष्प दत्त जैन, चिरंजीव चौरसिया, अमित कुमार श्रीवास्तव,सांसद रवि किशन शुक्ल, गिरधर गंज में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव लोहिया नगर में, विपिन सिंह, जाफरा बाजार में महामंत्री देवेश श्रीवास्तव ने, जटेपुर में महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णानगर में इंद्रमणि उपाध्याय , महेवा में अच्युतानंद शाही, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय सिंह मुन्ना झरना टोला में, राप्तीनगर मंडल में दयानंद शर्मा, अजय मणि त्रिपाठी ने, राजेन्द्र नगर में वीरेंद्र पाण्डेय,सतसुकृत ने, बशारतपुर में मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय,बिस्मिल नगर में आनंद अग्रहरि, मालवीय नगर में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अष्टभुजा श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, अरूण राय, अमितेशवर पाण्डेय, चंद्र पाल सिंह राही, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव , पदमा गुप्ता, सत्यार्थ मिश्रा, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, अजमेर आलम, श्वेता श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, दयाकृष्ण गुप्ता, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरि, राधेश्याम रावत, राजेन्द्र तिवारी, धर्मदेव चौहान,भाजपा पार्षदगण सहित ,अन्य पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण ने पीएम मोदी के मन की बात सुनें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)