- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी पूज्य बापू के बताएं पथ पर अग्रसर होकर उनके सपनों के श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सतत् प्रयासरत है- कमलेश पासवान
आधुनिक विश्व को अंत्योदय और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले श्रद्धेय बापू- अनूप गुप्ता
गांधी जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात वहां से कार्यकर्ता शास्त्री चौक पहुंचकर देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केन्द्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत मां के लाल सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक जय जवान जय किसान के प्रणेता श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री दोनो महा पुरुषो ने राष्ट्र सेवा में अपना सब कुछ समर्पित किया ।
भारतीय जनता पार्टी गांधी जी के स्वच्छता के प्रति लगाव को केंद्र मानकर पूरे देश में लगातार स्वच्छता अभियान चला रही है । आधुनिक विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले, महान समाज सुधारक व स्वदेशी से स्वालंबन दर्शन के प्रणेता महामानव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक थे। गांधी जी का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान दिलाना था। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का काम कर रही हैं।
अनूप गुप्ता ने कहा कि गांधीजी के अंदर ऐसी सहनशीलता थी ऐसा आत्म विश्वास था जो कभी डिगता नहीं था । उनके एक आह्वान पर भारत का हर व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता।
महानगर अध्यक्ष राजेश ने कहा कि गांधी जी का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान दिलाना था। गांधी जी के स्वच्छता के प्रति लगाव को केंद्र मानकर पूरे देश में लगातार स्वच्छता अभियान चला रही है। आज महानगर के सभी10 मंडलो मे सवचछता अभियान चलाया गया।
महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, सहित लोगो ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता किया व खादी ग्रामोद्योग से खादी के वस्त्र लिया
इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, ,दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, अमिता गुप्ता,महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव,गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, अमित कुमार श्रीवास्तव,सिद्धांतों घोष, सतसुकृत,रमेश चंद गुप्ता,, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, विशाल गुप्ता ,अष्टभुजा श्रीवास्तव , ,श्वेता श्रीवास्तव, ,कृष्ण कुमार , ,रमेश चंद गुप्ता , सत्यार्थ मिश्रा , सौरभ श्रीवास्तव, राधेशयाम रावत, मनोज श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, आलोक सिंह विशेन, अनिल सिंह,महानगर व मण्डल पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)