स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नगर पंचायत पिपराइच के मुंडेरी गढ़वा में बिना सड़क बने ठेकेदार को भुगतान का मामला

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


नगर पंचायत पिपराइच के मुंडेरी गढ़वा में बिना सड़क बने ठेकेदार को भुगतान का मामला अब तुल पकड़ लिया है इस मामले में चेयरमैन संजय मद्धेशिया को जिला अधिकारी ने तकनीकी जांच टीम के द्वारा जांच टीम के रिपोर्ट के बाद कारण बताओं नोटिस जारी किया जिसमें चेयरमैन को उसका जवाब दिया जाना है चेयरमैन के जवाब के बाद जिला अधिकारी आगे का निर्णय लेंगे मिली जानकारी के अनुसार चेयरमैन संजय मद्धेशिया के ऊपर मुड़ेरी गढ़वा में बिना सड़क बने ही 18 लाख रुपए के भुगतान करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासदों ने जिला अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर जांच की मांग किया जिला अधिकारी ने इसके लिए एक टीम गठित कर मामले में जांच का आदेश दिया जांच टीम ने मौके पर जांच कर तथा पंचायत कार्यालय में जिम्मेदारों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रेषित किया जिला अधिकारी जब जांच से अवगत हुए मामला गंभीर मिला जिस आधार पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी किया इस बीच पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू सोमेश्वर प्रसाद सभासद प्रतिनिधि मनोज तिवारी व्यास मुनि गुप्ता ने मामले की पूरी पत्रावली के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनको पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post