स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जबकि अन्य दलों के लोग सिर्फ लूट, भ्रष्टाचार कर अपना परिवार मजबूत करना चाहते हैं- डॉ धर्मेंद्र सिंह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जबकि अन्य दलों के लोग सिर्फ लूट, भ्रष्टाचार कर अपना परिवार मजबूत करना चाहते हैं- डॉ धर्मेंद्र सिंह 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सभी के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है- डॉ धर्मेंद्र सिंह 

मोदी के नेतृत्व में देश ताकतवर हो रहा है- डॉ धर्मेंद्र सिंह 

स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष पर आयोजित सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के गीता नगर मंडल के मिर्जापुर शक्ति केंद्र स्थित कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्वीटन माडल मिर्जापुर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , अच्युतानंद शाही उपस्थित रहे।

मंडलों में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में आज गीता नगर मंडल के मिर्जापुर शक्ति केंद्र स्वीटन स्कूल परिसर में वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूल के बच्चों को एवं आम नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव ,गरीब, ,युवा, महिला, किसान,मजदूर से लेकर के हर वर्ग के लोगों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर चलतीं है। देशहित के लिए काम करती है।जाति , धर्म वर्ग से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम करतीं हैं भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र को क्रमांक एक पर लेकर के चलती है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

राजेश गुप्ता ने कहा कि जापानी बुखार से मुक्ति दिलाने में स्वच्छता अभियान का बड़ा योगदान है टीवी जैसी बीमारी भी गंदगी के कारण होती है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुनियादी ज़रूरतें पूरा करने पर कोई भी कसर नहीं छोड़ी। भाजपा का मूल मंत्र है अंत्योदय। हम सब का सपना भारत विकसित राष्ट्र बनें।

इसी क्रम में महानगर के सभी दस मण्डलों में जिसमें गीता नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अच्युतानंद शाही महानगर महामंत्री, व दीनदयाल नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष, रवि किशन सांसद, आर्य नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, देवेश श्रीवास्तव, गोरक्ष नगर मंडल में सतसुकृत, बृजेश मणि मिश्रा, राप्तीनगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी , ओम प्रकाश शर्मा, मालवीय नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव, इन्द्र मणि उपाध्याय, बिस्मिल नगर मंडल में आनंद अग्रहरि, दयानंद शर्मा, खोराबार मंडल में अरुण राय रमेश प्रताप गुप्ता, मिर्जापुर मंडल में अमितेश्वर पांडे ,वीरेंद्र नाथ पांडे, भौवापार में चन्द्र पाल सिंह राही, सुरेन्द्र चौबे ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से 

 अनूप किशोर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता अध्यक्ष मंडल,भरत, रणविजय शाही, रुपेश मोर्या , अनिल सिंह, अवधेश अग्रहरि पार्षद व महानगर मंत्री, अनुराग मझवार, रुपेश गुप्ता, भोला अग्रहरि, ,सहित अन्य 

कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण में उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post