- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर सपा कार्यालय पर की चली बैठक
आज दिनांक 15.09.2024 को समाजवादी पार्टी कर्यालय जनपद गोरखपुर में पार्टी की आपात बैठक बुलाई गई।
बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि दिनांक 19.09.2024 को दिन - बृहस्पतिवार, समय प्रातः 10:00 बजे, स्थान - गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के सामने (पंत पार्क के मुख्य गेट पर) एकत्रित होकर जनहित के विभिन्न मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी गोरखपुर द्वारा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय गोरखपुर पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे :-
(1) उत्तर प्रदेश के साथ ही गोरखपुर में खराब व लचर कानून व्यवस्था के विरोध में।
(2) बहन बेटियों के साथ निरंतर हो रहे सामूहिक बलात्कार एवं छेड़छाड़ के विरोध में।
(3) जाति के आधार पर फर्जी एनकाउंटर में निर्मम हत्या के विरोध में।
(4) भूमि अधिग्रहण के नाम पर कास्कारो को उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में।
(5) ध्वस्त विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार एवं बिजली कटौती के विरोध में।
(6) जाति के आधार पर सरकारी कार्यों में भेदभाव के विरोध में।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)