स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है । जाति, धर्म, वर्ग , से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के आधार पर काम करतीं हैं - डॉ धर्मेंद्र सिंह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है । जाति, धर्म, वर्ग , से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के आधार पर काम करतीं हैं -     

          डॉ धर्मेंद्र सिंह 

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती है चाहे सत्ता हो या ना हो पहले देश - डॉ धर्मेंद्र सिंह 

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर में

 राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त 

विशेष सदस्यता अभियान

(11 सितंबर से 17 सितंबर ) के निमित्त आज गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के आर्य नगर मण्डल अन्तर्गत शक्ती केन्द्र सुरज कुण्ड धाम नगर के बूथ सँख्या - 23, मतदान केंद्र दारूल उलूम मदरसा, सूर्य विहार कालोनी सुरज कुंड धाम , ग्रामीण विधान सभा 323 पर सदस्यता अभियान के निमित आयोजित कार्यक्रम भागवत पार्क सूर्य विहार कालोनी सुरज कुंड धाम नगर में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई l

प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम करती है। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती चाहे सत्ता हो या ना हो पहले देश ।

भाजपा हीं एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है।

 हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र को क्रमांक एक पर लेकर के चलती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास लेकर देश और प्रदेश का विकास कर रही है। 

राजेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों तक किसी ने नहीं सोचा अनेकों योजनाएं जैसे आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, आवास योजना, जन धन योजना, बीमा ज्योति योजना, जैसी अनेकों योजनाएं जो मोदी व योगी ने किया । घर घर संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करें।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन प्रशांत गौड़ ने किया l 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष सचिन जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक रवि सोनकर,देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, वरूण चौरसिया, आकाश साहनी, शिवम पांडे, सरवन पटेल, मोहन सिंह, राम सिंह प्रजापति ,जितेंद्र निषाद, जितेंद्र गुप्ता, आशुतोष पांडे राजन ,आदर्श पासवान, त्रिलोकी नाथ बारी, रवि सोनकर प्रशांत सिंह,, सचिन जायसवाल, पूरन गुप्ता, मुकेश जायसवाल,जयंत निषाद, अशोक जायसवाल, सुनील श्रिपाठी, प्रवीण सिंह टिवंकल,सहित वार्ड के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post