- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
अखिलेश यादव द्वारा साधु महात्माओं पर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में कचहरी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया व अपना रोष व्यक्त किया।
सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा महानगर गोरखपुर घोर निन्दा करता है। अखिलेश यादव माफी मांगे ।
संतगणों,मठाधीश, पीठाधीश्वर की तुलना समाज में कोढ़ बने माफियाओं से करना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मानसिक दिवालियापन का द्योतक है।
करोड़ों सनातनी इससे आहत हुए हैं। अखिलेश यादव
माफ़ी मांगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता,राहुल चौबे राना, सिद्धान्तों घोष,विक्की कुकरेजा, अमित कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह अप्पू, कर्मवीर सिंह, शिवम राय, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष जैन, आलोक आनंद, विकास गुप्ता,रजत गुप्ता, राहुल पांडे, अरुण सिंह, शशांक द्विवेदी, गौरव गोस्वामी, शिवम सिंन्हा , हर्ष गुप्ता, रजत मनी, सूरज शर्मा, सत्या सिंह, अमन ख़ान, अनुराग पांडे, अंकित जैकर, अनुराग त्रिपाठी, सुंदरम दुबे, अनिमेष त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, अंकित वर्मा, हेमंत मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)