- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है - डॉ धर्मेंद्र सिंह
हम सब का सपना है भारत विकसित राष्ट्र बनें -
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर में
राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त महानगर शहर विधानसभा के दीनदयाल नगर मण्डल अन्तर्गत शक्ती केन्द्र दाउदपुर के बूथ सँख्या 309 पर सदस्यता अभियान के निमित आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई l
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा
हीं एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है।
भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है। मोदी सरकार ने सभी योजनाएं गांव, गरीब ,किसान,महिला ,नौजवान को समर्पित किया है। बिना भेदभाव के आज सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार में विकास हुआ तो सबका हुआ। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र को क्रमांक एक पर लेकर के चलती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास लेकर देश और प्रदेश का विकास कर रही है। भारत को विश्व गुरु बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया इस संकल्प को साकार करना है। भाजपा का एजेंडा नेशन फर्स्ट भारत माता दुनिया का सिरमौर बने यह उद्देश्य है। मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष एवं संचालन मंडल महामंत्री विकास शर्मा ने किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थानीय पार्षद रविंद्र सिंह , अजय सिंह संचू , महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव , धर्मेंद्र सिंह, विश्वजीत त्रिपाठी , कमलेश आजाद , बाबूलाल पासी सहित वार्ड के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे l
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)