- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
बुधवार को गोरखपुर शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बरसात शुरू होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखी जा रही थी। सितंबर माह में नाम मात्र बारिश होने से जहां लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। वहीं धान के खेतों में नमी कम होने से फसल मुरझा रहा थी। किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सता रही थी। मंगलवार से ही मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया था। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बूृंदाबांदी हो रही थी। अपराह्न बाद कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)