स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा का सदस्य बन विकसित भारत की राह चुने-

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भाजपा का सदस्य बन विकसित भारत की राह चुने-

भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़कर देश के विकास में दे योगदान-

अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करने में निभाएं अपनी भागीदारी -

भाजपा में संगठन व कार्यकर्ता ही सर्वोपरि -

भाजपा का कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है-

भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम करती है-

आज राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत मिस्ड कॉल कराके सदस्य बनाएं 

भारतीय जनता पार्टी महानगर के दिनदयाल नगर मंडल के रूस्तमपुर प्रथम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे ।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने आज महानगर गोरखपुर के बूथ संख्या- 331 , मतदान केंद्र न्यू गीता चिल्ड्रन एकेडमी , शक्ति केंद्र रुस्तमपुर प्रथम, विधानसभा 322 गोरखपुर शहर,बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, बूथ समिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं आमजन को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

सम्बोधित करते हुए कहा कि 

अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करने में निभाए अपनी भागीदारी।

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ताओं के बल पर है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पहले देश के लिए सोचता है।आज केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीब ,शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। एवं सभी वर्गों का ध्यान एवं सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास।

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती है चाहे सत्ता हो या ना हो पहले देश। भाजपा का उद्देश्य भारत बने विश्व गुरु।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो अंत्योदय पर कार्य करती है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। सशक्त भारत का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़कर देश के विकास में दे योगदान । भारत को विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की विकास यात्रा में सहभागी बने। समृद्ध व संपन्न भारत के निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य अनिवार्य रूप से बने। 

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। विकसित भारत का संकल्प ।भाजपा की इस विकास यात्रा का हिस्सा बने 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें और भाजपा का सदस्य बनें। संगठन पर्व आरंभ हो चुका है पार्टी का सदस्यता अभियान जितना बड़ा व्यापक होगा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी होगा उतना ही मजबूत विराट स्वरूप होगा भारतीय जनता पार्टी विश्व की बड़ी पार्टी बनें प्राण प्रण से लगकर 2047 तक विकसित भारत बनाना है। 10 करोड़ से भी ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है।

बैठक अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष राम आधार पांडे,शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण मौर्य, वार्ड अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, राजीव रंजन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव,पार्षद रविन्द्र सिंह, पार्षद धर्मेंद्र सिंह,कचनलता, विक्की कुकरेजा, मण्डल मंत्री राजेश सिंह, अजय ओझा,चंदन शर्मा, कमलेश आजाद, पंकज गौड़सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post