स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बना रही है भाजपा। आप भी भारत की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें। 2 सितंबर से 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें और देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दें।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


संगठन महापर्व भाजपा

भाजपा संगठन महापर्व 2024 की शुरुआत 2 सितंबर से 

सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ 

 सदस्यता अभियान के निमित्त व अगामी कार्यक्रमो को लेकर तैयारी बैठक बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर महानगर की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के उद्बोधन के साथ शुरू किया गया।

सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2 सितंबर से अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ कर रही है । भारतीय जनता पार्टी आज 18 करोड़ से भी अधिक सदस्य संख्या के साथ पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी और पहचानी जाती है। सदस्यता अभियान इस परिवार को और अधिक विस्तार करेगा।

 भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बना रही है भाजपा। आप भी भारत की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें।

2 सितंबर से 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें और देश की विकास यात्रा में अपना योगदान दें।

भाजपा का उद्देश्य भारत माता को सिरमौर बनाना है देश को विश्व गुरु की भूमिका में लाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जी जान से जुटकर सदस्यता करें।

भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में बने भागीदार भाजपा के साथ जुड़े और देश के विकास में अपना योगदान दें। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी कार्यकर्ताओं के बल पर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर हो चला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी से जोड़कर सदस्य बनने का आग्रह करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा, त्याग, समर्पण के भाव से राष्ट्र उत्थान का कार्य करते हैं।  

बैठक में मुख्य रूप से महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल,महामंत्री अचयुतानद शाही, देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय, ,बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता,दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी, अजय श्रीवास्तव,अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत व पार्षद व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post