- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
बूथ कार्यशाला सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा महानगर के कार्यकताओं ने आज भाजपा संगठन महापर्व 2024 की शुरुआत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान 2024 बूथ कार्यशाला सदस्यता अभियान के निमित्त महानगर के सभी 816 बूथों पर कार्यशाला आयोजित हुई।
सदस्यता अभियान 2024 के तहत बूथ कार्यशाला महानगर के बूथ संख्या 275 पर सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त बूथ कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, व
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ,मण्डल अध्यक्ष सिद्धांतो घोष , आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बूथ कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के उद्बोधन के साथ शुरू किया गया।
संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि सत्ता सिर्फ अंत्योदय और देश का सर्वांगीण विकास, सशक्त भारत बनाने का माध्यम होना चाहिए जो भाजपा के मूल में है।
भाजपा का उद्देश्य भारत माता को सिरमौर बनाना है देश को विश्व गुरु की भूमिका में लाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जी जान से जुटकर सदस्यता करें।
भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में बने भागीदार भाजपा के साथ जुड़े और देश के विकास में अपना योगदान दें। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी कार्यकर्ताओं के बल पर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर हो चला है।उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने नगर विधानसभा के ताल रामगढ़ गांव में बूथ नंबर 415 व 416 पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। विरासत, विकास और राष्ट्रीयता भाजपा की प्राथमिकता। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी से जोड़कर सदस्य बनने का आग्रह करें। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा, त्याग, समर्पण के भाव से राष्ट्र उत्थान का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देशहित और जनहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है उससे उत्साहित समाज का हर वर्ग भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा से जुड़ना चाह रहा है।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मिर्जापुर बूथ कार्यशाला पर सम्बोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने का संकल्प ,
हम सबके लिए देश सर्वोपरि है सदस्यता अभियान को लेकर बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का कार्य बूथ समिति, पन्ना प्रमुख व व पार्टी के पदाधिकारी व बूथ के कार्यकर्ता , एवं कार्यकर्ताओं को बूथ कार्यशाला में सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में नगर विधानसभा के ताल रामगढ़ गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह , दीनदयाल नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, , मिर्जापुर में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बूथ स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव,महामंत्री अचयुतानद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, शशिकांत सिंह,बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता,दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय, विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, सिद्धान्तों घोष, अमित कुमार श्रीवास्तव,सतसुकृत, आनंद अग्रहरि, अजय मणि त्रिपाठी,अष्टभुजा श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, अमितेशवर पाण्डेय, चंद्र पाल सिंह राही, अरूण राय व बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, व सदस्यता अभियान की टोली, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ पर निवास करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)