- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भाजपा के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि- डॉ धर्मेंद्र सिंह
विरासत, विकास और राष्ट्रीयता भाजपा की प्राथमिकता - डॉ धर्मेंद्र सिंह
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है- डॉ धर्मेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी महानगर के दीनदयाल नगर मण्डल की सदस्यता अभियान -2024 के तहत मण्डल कार्यशाला बैंक रोड स्थित विवेक होटल परिसर उत्सव हाल में आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
मंडल कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के उद्बोधन के साथ शुरू किया गया।
मण्डल कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि
हमारा लक्ष्य केवल सत्ता नहीं है बल्कि सत्ता हमारे लिए आम जन की सेवा करना और भारत परम वैभव पर पहुंचे यह पूरा करने का माध्यम है।
भारतीय जनता पार्टी तपस्वी परिश्रमी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता सेवा, त्याग ,समर्पण के भाव से राष्ट्र उत्थान का कार्य करते हैं।
देश के लिए बलिदान, त्याग समर्पण करने वाले राष्ट्रवादियों का संगठन है। आज पूरा विश्व भारत को महाशक्ति के रूप में मान रहा है। भाजपा अंत्योदय की संकल्पना को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर हो चला है।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और ऐसे कार्यकर्ता जिन्हें समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाता है कार्यशाला आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की पूर्व तैयारी होती है। समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना और सशक्त भारत का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास को देखते हुए लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। आम जनमानस के साथ-साथ देश और प्रदेश का युवा नौजवान सदस्यता अभियान को लेकर उत्सुक हैं।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हम सबके लिए देश सर्वोपरि है। सत्ता सिर्फ अंत्योदय और देश का सर्वांगीण विकास, सशक्त भारत बनाने का माध्यम होना चाहिए जो भाजपा के मूल में है।अन्य दलों के लोग सत्ता के लिए चुनाव में कुदते हैं किंतु हमारी पार्टी का उद्देश्य भारत माता को सिरमौर बनाना है देश को विश्व गुरु की भूमिका में लाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जी जान से जुटकर सदस्यता करें। सदस्यता अभियान को लेकर सभी शक्ति केंद्रों पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का कार्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे।
कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
दीनदयाल नगर मण्डल कार्यशाला अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष
इसी क्रम में गीता नगर मंडल में मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने व गोरक्ष नगर में सतसुकृत व मालवीय नगर मंडल में अष्टभुजा श्रीवास्तव ने कार्यशाला की अध्यक्षता किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय,मंडल प्रभारी अनूप किशोर अग्रवाल, देवेश श्रीवास्तव,रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, गौरव तिवारी, विक्की कुकरेजा, दुष्यन्त कुमार, आशुतोष पाण्डेय, विकास शर्मा, कमलेश आजाद, चंदन शर्मा, गौरव तिवारी,मनु जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, आनंद वर्धन,अजय सिंह सन्चू,राजू सिंह, राजेश सिंह, सचिन गुप्ता, समीर श्रीवास्तव आईं टी, प्रखर पाण्डेय, गुलशन श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, राना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे
ममता,सहित अन्य मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)