- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ जीआरपी लाइन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है ।प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाइन गोरखपुर श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जीआरपी लाइन की साफ सफाई कराकर लाइन को पूरी तरीके से लाइट व साज सज्जा के समानो/ उपकरणों द्वारा सजाया गया सजावट व जगमगाती लाइट के बीच भक्ति के रंग में सराबोर पूरा जीआरपी लाइन इस आस्था पूर्ण त्योहार को बड़े उत्साह व पूर्णमनोयोग के साथ सभी भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जा रहा है श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर को पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे जीआरपी अनुभाग गोरखपुर डॉ अवधेश सिंह व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर /बलिया विनोद कुमार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अपने इष्ट देव के जन्मोत्सव को सम्पन्न कराया गया। उपस्थित सभी कर्मियों को महोदय द्वारा श्री कृष्ण के सहनशीलता, अनुशासन,धर्म के प्रति रक्षा हेतु समर्पण, त्याग का महत्व बताते हुए उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में चरितार्थ कर अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग रह कर धर्म की रक्षा हेतु प्रेरित किया गया ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)