- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 113 वें संस्करण मन की बात को सुना।
आज मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ व शक्ति केन्द्र पर सुना। जिसमें मालवीय नगर मंडल के बूथ न.415, शक्ति केंद्र गोपालापुर वार्ड में मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह व अन्य सभी कार्यकर्ता ने मन की बात को सुना ।
डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।आज भारत दुनिया की मदद कर रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने जो हर बार अलग-अलग क्षेत्रों से उन बातों को पर्दे के ऊपर लाने का काम करते हैं और जिस तरह से उन्होंने जिक्र किया राजनीति में केवल कुछ ऐसे परिवार जिनके पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीति में है वही लोग राजनीति में आगे अधिकतर आते हैं उन्होंने कहा कि उन परिवारों को भी आगे आना चाहिए जिनका पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीति में नहीं है। ऐसे युवाओं को भी उन्होंने प्रेरित किया कि वह राजनीति में आगे आए। उन्होंने तिरंगा यात्रा जो हर घर तिरंगा की तारीफ की उसमें बढ़ चढ़कर देश की माताएं, बहनों ने उसमें अधिकतर भागीदारी की उनकी भी उन्होंने सराहना की।
और आगे जो पर्व त्यौहार है उनकी बधाई भी देशवासियों को दी।
उन्होंने कहा कि यह मन की बात एक राजनीति से अलग हटकर देश को आगे बढ़ने का और उन्होंने 2047 में देश प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़कर विकसित भारत बने इसकी भी अपील की।
आज भारत दुनिया की मदद कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अंतरिक्ष में वैश्विक शक्ति बनने में सफल हुआ भारत।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात हर माह के आखिरी रविवार को होता है और यह देश के लिए अद्भुत क्षण होता है। जब देश के प्रधानमंत्री आम जन के मन की बात जो कोई पर्दे के ऊपर नहीं आ पाता उन सब बातों को भी मन की बात के माध्यम करते हैं। हम सबको प्रधानमंत्री मोदी जी पर गर्व है।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात के 113 वें एपिसोड में व्यक्त विचार नय भारत के नए संकल्पों को पूर्ण करते हुए अपने विरासत को और संसाधनों को संरक्षित संवर्धित करने की प्रेरणा देने वाले हैं।
इसी क्रम में गोपलापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह , बूथ अध्यक्ष मनीष निषाद,जितेंद्र बहादुर चंद , अरविंद निषाद, एवं मिर्जापुर उत्तरी में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुराना गोरखपुर मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, ककराखोर में विधायक विपिन सिंह, जनप्रिय विहार में डॉ सत्येंद्र सिन्हा, आर्य नगर में पुष्प दंत जैन, रुस्तम पुर में कामेश्वर सिंह, दीवान बाजार प्रथम में शशिकांत सिंह व द्वितीय में दयाकृष्ण गुप्ता, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्रा, कल्याण पुर प्रथम में देवेश श्रीवास्तव व द्वितीय में चिरंजीव चौरसिया, नौसढ़ में अच्युतानंद शाही, जटेपुर ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णानगर में इन्दमणि उपाधयाय, सिविल लाइंस में रणजीत राय बड़े,,दिलेजाकपुर जितेंद्र चौधरी जीतू व गौरव तिवारी, पदमा गुप्ता, रंजूला रावत, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडे,मनोज अग्रहरि, अवधेश, अनुपमा पांडे, , , झरना टोला में रमेश प्रताप गुप्ता, माया बाजार में रणविजय शाही,राधेश्याम रावत, देवेंद्र पाल,अनूप किशोर अग्रवाल, रामलवट निषाद, आशुतोष पाण्डेय, अजीत कुमार,सतोष निषाद, राना सिंह व महानगर के सभी मण्डल अध्यक्ष गढ व महानगर पदाधिकारी ने मन की बात कार्यक्रम को सुने।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)