- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के नॉर्मल कब्रिस्तान के पास आज दिनदहाड़े सड़क पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावर को मौके पर देखकर दो पुलिसकर्मी भागते नजर आए, वीडियो हुआ वायरल।
मिली जानकारी के मुताबिक राजघाट थाना क्षेत्र के नॉर्मल कब्रिस्तान से तुर्कमानपुर जाने वाली सड़क पर शनिवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे गुड्डू, तारिख और एजाज नाम के तीन युवकों ने अजीम नाम के एक युवक की दिनदहाड़े सरेराह चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में हमलावर हाथ में चाकू लिया हुआ नजर आ रहा है। वहीं उसके साथ एक शख्स और खड़ा है। पास में जमीन पर घायल हालत में मृतक अजीम पड़ा हुआ है। तभी दो पुलिसकर्मी एक बाइक पर सवार होकर आते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पुलिसकर्मियों को देखकर ना घबराए ना भागा बल्कि उनकी तरफ बढ़ा। अपनी तरफ हमलावर को बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक घुमाया और वहां से जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश नहीं की हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि हमलावर खुद पुलिस चौकी पर जाकर आत्म समर्पण कर दिया।
पुलिस ने हमलावर के साथ उसके एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पैसे की लेनदेन को लेकर ही आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)