- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
इन्डिया गठबन्धन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के फुर्सतपुर चंवरी ,गहिरा, गायघाट खुर्द तथा शहर विधानसभा के इन्जिनियरिंग कालेज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, गरीब, महिलाएं,मध्यवर्ग बेहद मुश्किलों का सामना कर रहा है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है लेकिन दस साल सरकार में रहने के बाद भाजपा उनके बारे में बात तक नहीं कर रही है देश को आगे बढ़ाना देश में मेहंगाई कम करनी है देश में युवाओं को रोजगार मिले देश में किसानों को फायदा हो महिलाओं कि सुरक्षा हो अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए जनता बदलाव लाने को तैयार है।जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जनता पर महंगाई व बेरोजगारी थोपने वाली भाजपा सरकार जा रही है भाजपा सरकार शिक्षा पर स्वास्थ्य पर बेरोजगारी पर विकास के मुद्दे पर चर्चा नहीं करते मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन,किसानों की समस्यायों, युवाओं की नौकरियों पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है इन्डिया गठबन्धन की सरकार किसानों, नौजवानों,महिलाओं,हर वर्ग के लिए फैसले लेंगी। सभी उपस्थित नेताओं ने इन्डिया गठबन्धन की सपा प्रत्याशी काजल निषाद को भारी बहुमत से जीताने की अपील किया इस दौरान प्रमुख रूप से लोकसभा सदर प्रभारी प्रहलाद यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, दयाशंकर निषाद , हीरालाल यादव, रणजीत पासवान, राजेश यादव राजू,पप्पू यादव, गौतम सागर, रामजतन यादव, अशोक चौधरी श्याम देव निषाद संजय निषाद श्रषि मुनि यादव अनिल पासवान सन्तोष यादव बलराम निषाद सच्चिदानंद यादव राजेश निषाद रमेश साहनी रमेश निषाद सुरेंद्र पासवान विरेन्द्र पासवान भीम यादव जनार्दन यादव मनीष यादव सौरभ शर्मा सुनील निषाद गोविंद गौड़ सुरज पासवान छेदी पासवान धीरज पासवान शैलेश राजभर मुल्तान अली ,अली हुसैन,एस एन यादव अशोक यादव संजय पासवान कृष्णा कनौजिया सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)