- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकारिणी कि बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने तथा संचालन महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया बैठक के दौरान लालडिग्गी निवासी दिग्विजय लोहिया ने बीजेपी छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि आचार संहिता लगते ही चुनाव का बिगुल बज चुका है कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें 2024 का यह लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरे में है। भाजपा सन् 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। भ्रष्टाचार अपराध बेरोजगारी महंगाई चरम पर है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे करती है
समाजवादी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं और समाजवादी पार्टी-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोरकसर न छोड़े।भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से हीरालाल यादव चंद्रभान प्रजापति जनार्दन चौधरी मैना भाई इमरान खान अशोक चौधरी कमर कुरैशी राजू अमर अग्रहरि सच्चिदानंद यादव इमरान दानिश विनोद यादव विनोद विश्वकर्मा अनूप यादव ईश्वर फिरदौस आलम नवाज लारी अविनाश तिवारी रौनक श्रीवास्तव अमित शाही कंचन श्रीवास्तव भवनाथ यादव अरविंद गौड़ संजय श्रीवास्तव मीना चौधरी आदि मौजूद रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)