- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर महानगर के अनुषांगिक संगठनों के महानगर अध्यक्षों , जिसमें युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अमित शाही, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष नवाज लारी,लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष फ़िरदौस आलम, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विपिन यादव पट्टू का जोरदार स्वागत फूल मालाओं से लादकर पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों द्वारा फूल माला पहनाकर तथा बुके देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने यह विश्वास जताया कि समस्त अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों के द्वारा अपनी कमेटियों को सशक्तता प्रदान करते हुए होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती काजल निषाद के पक्ष में जन जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाया जाएगा, साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के सरकार के गठन के समय में किए गए जनता से वादों, जिनको आज भी डबल इंजन की सरकार पूरी नहीं कर सकी है को जनता के बीच उजागर किया जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोला जाएगा।इस दौरान प्रमुख रूप जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ,महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ,अवधेश यादव, मुन्नी लाल यादव, अखिलेश यादव,बृजनाथ मौर्य,मैना भाई नीरज शाही,चर्चिल अधिकारी ,कमर कुरैशी राजू,,इमरान खान, राहुल यादव , एहतेशाम खान,अनूप यादव ईश्वर, अविनाश तिवारी ,महेंद्र यादव ,शिवानंद यादव , विक्की मिश्रा ,संतोष मौर्य ,हरेंद्र यादव हैरी, गोली यादव,रफीउल्लाह सलमानी, रौनक श्रीवास्तव,विजय सिंह, विनोद आदि उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)