- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
आज नीना थापा इंटर कॉलेज प्रांगण में स्मृति शेष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव को समर्पित पुस्तक "सरयू कृपा" का लोकार्पण किया गया यह पुस्तक उनकी पुत्री डॉक्टर हरीकला श्रीवास्तव जी द्वारा लिखित है। पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता ज्योतिषाचार्य श्री सीताराम पाण्डे जी ने की, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आर डी राय (सेवानिवृत विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग दी द ऊ गोरखपुर विश्व विद्यालय ) विशिष्ट अतिथि , सतीश चन्द्र डिग्री कालेज , बलिया से रिटायर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आद्या प्रसाद द्विवेदी , कुसमौल इण्टर कॉलेज के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य श्री गोरखलाल श्रीवास्तव,सर्वोदय किसान पी जी कालेज, कौड़ीराम के प्राचार्य डॉ राम कृपाल राय, श्री शिव कुमार श्रीवास्तव लेखिका डॉ हरिकला श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सीमा श्रीवास्तव,प्रबंध समिति के सदस्य श्री रामायन जी श्रीवास्तव , विजय कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l अतिथियों का स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रताप श्रीवास्तव ने, आभार ज्ञापन प्रबंधक श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने तथा संचालन प्रवक्ता डॉ अनिता पाल सिंह ने किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)