- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एम एल सी डाक्टर राजपाल कश्यप जी ने समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरी तरफ फेल हो गई है।
वह दो दिन के दौरे पर गोरखपुर आए हैं। रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अफवाह बाजों की सरकार है। झूठ की फैक्ट्री है। इस सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। घोसी चुनाव के परिणाम इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
राम के नाम पर कर रही गुमराह
उन्होंने भाजपा सरकार पर आम जनता को राम के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास और बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर फेल हो चुकी भाजपा की सरकार राम के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री प्रदेश और जिले में भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं। लोगों को संविदा पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा लगता है यूपी के मुख्यमंत्री और मंत्री खुद संविदा पर काम कर रहे हैं।
जातियों को जोड़ेगी सपा
उन्होंने बताया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को पार्टी मजबूत कर रही है। समाज के अलग-अलग जातियों को पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव में पंचायत की जा रही है। हर जिले में प्रभारी भेजे जा रहे हैं। उनके हक और अधिकार के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यूपी में रूकेगा विजय रथ
उन्होंने कहा कि भाजपा के विजय रथ को उत्तर प्रदेश में ही रोका जाएगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें घटी थी। अब लोकसभा चुनाव में जनता उनका सफाया कर देगी। सूबे में भाजपा की विफलता की लंबी फेहरिस्त है। यहां अघोषित इमरजेंसी लगी है । सीएम के जिले में स्पाइस जेट की उड़ान और पराग डेरी बंद हो गई। सरकार निषादों को आरक्षण नहीं दे सकी। शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है। वह कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।प्रदेश के युवा रोजगार के लिए बिहार जैसे पिछड़े राज्य में जा रहे हैं। नेपाल शिक्षा का नया केंद्र बनता जा रहा है। तस्वीर साफ है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सिर्फ दावे कर रही है।
गठबंधन के लिए अखिलेश का दिल है बड़ा
उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के साझेदारों के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने लोक दल को सात और कांग्रेस को 11 सीटें दी है। कांग्रेस से यह समझौता हाई लेवल की मीटिंग में हुआ था। कांग्रेस के प्रदेश के कुछ नेता बेवजह बयान बाजी कर रहे हैं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)