- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सार्वभौम गृहस्थ संत नित्यलीलालीन भाई जी श्री हनुमान प्रसादजी पोद्दार एवं उनके नित्य सहचर श्री राधा बाबा की पावन तपस्या स्थली गीता वाटिका प्रांगण में चल रहे "श्रीसीताराम विवाह महोत्सव" के अंतर्गत आज दिनांक 17 दिसंबर 2023 को श्रीसीताराम विवाह महोत्सव मनाया गया।
उक्त महोत्सव के अंतर्गत श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में श्रीरामचतुष्टय का विशेष श्रृंगार किया गया तत्पश्चात् शोडषोपचार पूजन कर विवाह के सुमधुर पदों के साथ कीर्तन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भोग, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उमेश कुमार सिंघानिया, रसेंदु फोगला, पवन सिंघानिया, विनीत पोद्दार, नितेश पोद्दार सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
इसी क्रम में दिनांक 18 दिसंबर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में विराजित श्रीरामजी अनुजों सहित प्रीतिरस से पूरित कलेवा एवं सुमधुर गालियां एवं पहेलियों का आयोजन किया जाएगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)