स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अजीत गुप्ता के लेग स्पिन से जीता नीना थापा क्रिकेट एकेडमी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर खेल न्यूज - एन.ई. रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे मंडल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट क्लब लीग डिवीजन ( ए )

से नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और आर.एस.क्रिकेट एकेडमी ( गोला ) के बीच मैच खेला गया। आर.एस. क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आर.एस. क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 ओवरों में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें विशाल ने 16 रन, विनय पाण्डेय 13 रन और अनिकेत साहनी ने 13 रन बनाया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजीत गुप्ता ने 7 विकेट और सम्राट गिरी ने 2 विकेट और कार्तिक और 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें कप्तान अमान शाह ने 22 रन, नीरज यादव ने नाबाद 18 रन, आर्यन निषाद ने 17 रन, और धीरज गुप्ता ने नाबाद 6 रन बनाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी अजीत गुप्ता को दिया गया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post