- by Saourabh Kumar
- 2026-08-14 14:43:13
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वावधान में एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को प्रयागराज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर ऐतिहासिक सुभाष चौराहा होते हुए शहीद स्थल तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में भाजपा महानगर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति रही, जबकि यात्रा का संचालन महानगर प्रयागराज के महामंत्री डॉ. शैलेश पाण्डे ने किया।
यात्रा को सफल बनाने में वेणीमाधव मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, महामंत्री राहुल सिंह राणा एवं राहुल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल सिंह रावत सहित वेणीमाधव मंडल के समस्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगे के रंगों से मेल खाती वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने यात्रा की भव्यता और आकर्षण को और बढ़ा दिया। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा महानगर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर प्रयागराज के जिलाप्रभारी मनोज कुमार कुशवाहा, जिलाध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों तथा नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रयागराज में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)